सभी भाइयो और बहनो को प्यार भरा नमस्कार!
आप लोगो के समक्ष ऑनलाइन पोर्टल सम्बंधित जानकारी रख रहा हूँ। अगर किसी बंधू को किसी भी प्रकार की कोई जानकारी चाहिए तो निसंकोच
9968122049 पर कॉल या व्हाट्सप्प करे।
मुख्य उद्देश्य :
रवा राजपूत ऑनलाइन पोर्टल का निर्माण निम्न बिन्दुओ को ध्यान में रखते हुए किया गया है :-
* समय समय पर हम लोगो की कहा कहा सभाये हो रही है उसकी जानकारी सम्बंधित लोगो तक पहुँचाना
* किस क्षेत्र में हमारे कितने लोग रहते है जिनको उनको आयु, शैक्षिक योग्यता, जेंडर, रोजगार आदि के आधार पर जानकारी प्राप्त करना
* प्रत्येक वर्ष हमारे समाज के कितने बच्चे शिक्षा/खेल के क्षेत्र में उच्च पोजीशन पर है उनकी जानकरी सभी भाइयो तक पहुँचाना और समाज के होने वाले प्रोग्रामो में उनको नॉमिनेट करना
* हमारी समाज की सभी प्रकार की संस्थाओ (सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त, निजी, ट्यूशन सेंटर, संगठन, धर्मशाला आदि) की जानकारी एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाना
* शिक्षा के क्षेत्र में सभी बच्चो को वो सभी सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराना जिनको प्राप्त करने के लिए बच्चे मेट्रो सिटी में आते है।
* प्रत्येक वर्ष उच्च श्रेणी में हुई नियुक्ति वाले बच्चो की जानकारी देना ताकि समाज के अन्य बच्चे उनसे कुछ जानकारी प्राप्त कर सके
* कितने युवक -युवती विवाह योग्य है और वो अपने अनुसार योग्य जीवन साथी को आसानी से सर्च कर सके
* कितने युवक - युवती बिना रोजगार के है जिससे कि उनको समय समय पर नौकरी सम्बंधित जानकारी दी जा सके
* उन सभी किताबो का संग्रह, जो हमारे बंधुओ ने हमारे मार्गदर्शन के लिए लिखी है
* हमारे इतिहास , हमारे पूर्वज, दान सम्बंधित, बिज़नेस सम्बंधित, खेल सम्बंधित और अन्य आवश्यक जानकारिया...
भाइयो मै जानता हूँ कि उपरोक्त सभी क्षेत्रो को सफल बनाने के लिए बहुत समय लगता है और सभी बिन्दुओ को पूर्ण करने में हमारी टीम कार्यरत है। अगर किसी भाई को उपरोक्त जानकारी समयानुसार चाहिए तो वो शांति से हमारे से जुड़े रहे।
पोर्टल का स्वरूप :
यह पोर्टल सामाजिक कार्यो को सफल बनाने का एक माध्यम है क्योकि आज के समय में अगर उपरोक्त सुविधा मुहैया करवानी है तो मै समझता हूँ की समाज के किसी भी संगठन के लिए आसान नहीं है। इस पोर्टल पर मिलने वाली सभी जानकारी और सुविधाएं समाज के लिए निशुल्क है लेकिन इसको पोर्टल पर होने वाला सम्पूर्ण व्यय (जिसमे डिजाइनिंग,डेवलपमेंट, इसमें प्रयोग होने वाली टूल्स, थर्ड पार्टी सर्विस, डोमेन, होस्टिंग आदि सम्मिलित है) हम लोग अपने आप करते है और इसमें किसी भी बंधू से किसी भी प्रकार का पैसा नहीं लिया गया है और ना ही लिया जायेगा।
पोर्टल के माध्यम से अगर समाज में कोई सामूहिक कार्य किया जाता है तो उस कार्य के लिए बंधुओ का यथा श्रद्धा योगदान भी होता है और उसके लिए एक टीम का भी गठन होता है और उस कार्य सम्बंधित सम्पूर्ण आय - व्यय का ब्यौरा पोर्टल पर सामूहिक किया जाता है। अतः पोर्टल द्वारा किये गए कार्य सामाजिक है लेकिन पोर्टल एक निजी प्रॉपर्टी है।
पोर्टल की सदस्यता :
ऑनलाइन पोर्टल द्वारा किये गए ज्यादातर कार्य ऑनलाइन है और इनको करने के लिए उन लोगो की जरुरत होती है जो सामाजिक होने के साथ साथ टेक्नोलॉजी की जानकारी रखते है। अपने आज तक के अनुभव से ये सीखा है कि हमारे समाज में वो लोग न के बराबर है जो टेक्निकल नॉलेज के साथ साथ सामाजिक कार्यो के लिए समय निकाल पाते है इसीलिए हमने न तो किसी कार्यकारिणी का गठन किया है और न ही किसी प्रकार की सदस्यता का।
नोट :
पोर्टल पर कुछ सुविधा प्राप्त करने के लिए किसी संस्था का पंजीकृत होना आवश्यक होता है इसीलिए पोर्टल का ऑनलाइन पेमेंट गेटवे लेने के लिए हमने एक ट्रस्ट
रवा राजपूत संगठन दिनांक 21 फरवरी 2019 को पंजीकृत कराया था जिसमे निम्न लोग है :-
1. शिवानंद मोघा
2. राजेश कुमार
३. रामनिवास वर्मा
उपरोक्त नाम ट्रस्ट की फॉर्मेलिटी के लिए लिए गए है और ट्रस्ट को केवल बैंक अकाउंट और ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के लिए बनाया गया है।
अगर आपको लगता है कि ये हमारा सही कदम है और आप इस मिशन को पूरा कराने में आस्था रखते है तो हमारे साथ जुड़े या हमे अपने साथ जोड़े। जुड़ने के लिए बस आपको
https://www.rawarajput.info पर रजिस्टर करना है। पोर्टल पर समय -समय आपको सभी जानकारी उपलब्ध होती रहेगी
अगर आप समाज के प्रति आस्था रखते है और निस्वार्थ सेवा भाव से समाज के लिए कुछ करना चाहते है तो +91 - 9968122049 पर व्हाट्सप्प या कॉल करे - धन्यवाद
With Regards
Dr. SHIVANAND MOGHA
Founder Person : Rawa Rajput Online Portal
CEO & Managing Director : Unique TutorArc Pvt. Ltd.
(International Educational & IT Company)
CHAIRMAN : Nirjara Educational, Art - Cultural and Social Welfare Society
International Educator : College Grade Expert
(Specially for US & UK)
Lecturer (Ex.) : Janta Vedic College Baraut (Deptt. of Physics)